घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
06-Dec-2025 11:50 AM
By RITESH HUNNY
Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर से बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, सिमरीबख्तियारपुर पुलिस सर्किल के सलखुआ प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के ऊपर बदमाशों ने देर रात चिड़ैया से घर जाने के दौरान फायरिंग कर दी। फनगो पुराना पुल पाया संख्या 22 के समीप बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है हालांकि गोलीबारी की इस घटना में व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा बरामद कर मामले में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दिया है। इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष साम्हरखुर्द पंचायत के कचौत निवासी अरुण कुमार सिंह ने सलखुआ थाना में लिखित आवेदन देकर जान की रक्षा की गुहार लगाई है। मंडल अध्यक्ष ने गांव के ही रंजीत सिंह उर्फ लुखरा और दो अन्य लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखा बरामद किया है। इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, पुलिस दिए गए आवेदन के आलोक में केस दर्जकर मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद से व्यापार मंडल अध्यक्ष और उनका परिवार खौफ में है। उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।