ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में युवक की गोली मारकर हत्या,...

Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में युवक की गोली मारकर हत्या, छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे रविंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या। शराब तस्करी की पुरानी रंजिश बनी कारण, मृतक पहले भी दो बार जा चुका जेल..

27-Oct-2025 07:27 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारियों के बीच रविवार की देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। पहाड़पुर स्कूल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने 37 वर्षीय रविंद्र कुमार उर्फ बिल्ला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रविंद्र को स्थानीय लोगों ने पातेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, रविंद्र अपने रिश्ते के भाई के साथ पातेपुर बाजार से छठ पूजा का सामान खरीदकर बाइक से हनुमाननगर लौट रहा था। रास्ते में पहाड़पुर स्कूल के पास घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रोकी और गोली चला दी। मृतक के भाई ने बताया कि दशकुड़वा गांव के बबलू कुमार के इशारे पर विक्रम नामक युवक ने यह वारदात की। दोनों के बीच शराब तस्करी से जुड़ी पुरानी रंजिश थी, जिसमें बबलू को रविंद्र पर एक शराब वाहन पकड़वाने का शक था। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रविंद्र को अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया न जा सका।


घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार और पातेपुर थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया, परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रामनिवास ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नामजद आरोपियों बबलू और विक्रम के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविंद्र का शराब तस्करी में आपराधिक इतिहास रहा है और वह दो बार जेल जा चुका था।