Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
08-Dec-2025 08:34 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: रोहतास जिले में अपराध का साया एक बार फिर से मंडराने लगा है। यहाँ बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में रविवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने 40 वर्षीय किसान अखिलेश राय की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति असंतोष भी बढ़ गया है। अखिलेश शिवजी राय के पुत्र थे और खेती-बाड़ी से अपना गुजारा चलाते थे। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है।
देर शाम की यह घटना तब घटी जब अखिलेश अपने खेत की ओर जा रहे थे। अचानक अपराधियों ने उन पर गोलियां बरसाईं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। जिसके बाद हमलावर हवा में बंदूक लहराते हुए फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ललन प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है और घटनास्थल से पांच खोखे भी बरामद हुए हैं।
परिजनों ने बताया है कि अखिलेश का पहले से कुछ लोगों से जमीन को लेकर और व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसी रंजिश को हत्या का मुख्य कारण माना है। बिक्रमगंज के एसडीपीओ संकेत कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए परिजनों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई है और FSL तथा तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।