1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
31-Oct-2025 07:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आर्थिक अपराध इकाई ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईओयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दरभंगा से तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से चार लाख कैश और भारी मात्रा में सीम कार्ड समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।
दरअसल, दरभंगा में अवैध सिम बॉक्स एवं फर्जी सिम का प्रयोग कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा राज्य में हो रहे साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 30 अक्टुबर को केन्द्रीय एजेंसी से प्राप्त सूचना के आलोक में कार्रवाई के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध इकाई के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर), आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना के द्वारा विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
विशेष छापामारी टीम के द्वारा 31 अक्टूबर को साइबर थाना, दरभंगा के सहयोग से दरभंगा जिलान्तर्गत आशापुर, मदारपुर, लक्ष्मी सागर एवं जे.पी. नगर, डोनार लेन आदि चिन्हित जगहों पर छापे मारी कर अवैध सिम बॉक्स एवं फर्जी सिम का प्रयोग कर साइबर अपराध कारित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।
इओयू की टीम ने गिरोह के सरगना रौशन झा, पिता सुरेन्द्र झा सहित अन्य सहयोगी बिट्टु कुमार झा, पिता-मनोज झा और बॉबी कल्याण, पिता-सूरज कल्याण, सा०-केतल, थाना-सिटी कुरूक्षेत्र, जिला-कुरूक्षेत्र, हरियाणा को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में साइबर ठगी में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी की गई है।