BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
14-Oct-2025 10:24 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भालुआ बुजुर्ग गांव में सोमवार रात एक 66 वर्षीय जनवितरण प्रणाली दुकानदार बलिराम यादव उर्फ बलि यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक बलिराम यादव, स्वर्गीय शिवपूजन यादव के पुत्र, भालुआ बुजुर्ग गांव के निवासी थे और वर्षों से पीडीएस दुकानदार के रूप में कार्यरत थे। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, बलिराम रात में घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे थे। सुबह जब वह नहीं उठे तो उनकी पत्नी प्रभावती देवी उन्हें जगाने गईं। वहां उन्होंने बलिराम का खून से लथपथ शव देखा, उनके गले और सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि उस रात गांव में अष्टयाम का आयोजन चल रहा था, जिसके शोर में हत्या की आहट किसी को नहीं मिली। अपराधियों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मांझी थानाध्यक्ष आशीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पुरानी रंजिश, दुकानदारी विवाद या पारिवारिक मुद्दों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह