Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा
07-Dec-2025 09:16 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय निराशा देवी के रूप में हुई है, वह स्थानीय निवासी मणिभूषण गुप्ता की पत्नी थीं। प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद से प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर संभावित कोण से जांच कर रही है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पीरो अनुमंडल के एसडीपीओ केके सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के सिर के हिस्से में गोली का निशान मिला है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर की खिड़की के रास्ते फायरिंग की, पुलिस ने इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है। मौके से कोई खोखा भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे गोली कहां से आई, इस पर सवाल उठ रहे हैं। तत्काल FSL टीम को बुलाया गया है जो वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।
परिजनों का कहना है कि निराशा का परिवार साधारण व्यवसाय से जुड़ा था और हाल ही में कुछ वित्तीय लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। एक आरोपी का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी इसे आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है। एसडीपीओ सिंह ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला लगता है, लेकिन सभी एंगल्स की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।