Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
04-Oct-2025 04:39 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रहीं है, जहां अमरूद के पेड़ के विवाद में महिला को गोली मारी गई है। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक अन्य महिला जख्मी हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए हैं।
दरअसल, घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव की है। जख्मी महिला को गोली गर्दन के बीचो बीच लगी है जबकि मारपीट के दौरान एक पक्ष के बाप-बेटे समेत चार लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी जख्मियों को इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया।
जानकारी के अनुसार, गोली से जख्मी महिला गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी सोनू साह की 25 वर्षीया पत्नी मुन्नी देवी है जबकि मारपीट में एक पक्ष के उसी गांव के निवासी श्रीराम सिंह, उनके दो पुत्र विशाल, बलवीर एवं पुत्री अनुराधा शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।