Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
13-Feb-2023 03:25 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रहे है. इस बीच समस्तीपुर जिले में पुलिस को दो महीने पहले हुए लूट के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. बता दे 3 दिसंबर को मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स में एक लड़की ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ के जेवर लूटे थे. इसी मामले में रविवार को पटना एसटीएफ ने 22 साल की अंजलि को गिरफ्तार कर लिया है. अंजलि ही इस लूट की असली मास्टरमाइंड थी.
मिली जानकारी के अनुसार हीरा जवेलर्स से अंजलि ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ के जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस लूट के क्रम में बदमाशों ने दुकान के कर्मी को पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया था. जिसके बाद दुकान में लगे CCTV के डीवीआर को भी अपने साथ उड़ा ले गए थे.
फ़िलहाल STF की टीम अंजलि से पूछताछ के बाद उसे समस्तीपुर पुलिस को सौंपने की तैयारी कर रही है. पूछताछ में पता चला कि शहर में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद अंजलि अपने सहयोगियों के साथ नेपाल भाग गई थी. वहां कुछ दिन रहने के बाद वह कोलकाता फिर बेगूसराय में रही. अभी वह किसी काम से पटना आई थी. जिसकी पुलिस ने गुप्त सूचना मिली, इस अधर पर रविवार देर शाम उसे गिरफ्तार किया है. अंजलि इससे पहले गांव में एक युवक की मौत मामले में पुलिस की पकड़ में आई थी.