हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Feb-2023 11:21 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: इस वक्त खबर बिहार के भागलपुर से आ रही है जहां जदयू नेता को अपराधियों ने निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में JDU नेता गोली लगने से घायल हो गए हैं. बता दे यह हादसा खरीक के जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव के साथ घटी है. जो खैरपुर के सरपंच प्रतिनिधि भी हैं. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात अपराधियों ने खैरपुर स्थित उनके घर पर इस घटना को अंजाम दिया है. पप्पू कुमार यादव को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. वहीं पुलिस इस मामले में जांच में लगी है.
बता दें खरीक के JDU प्रखंड अध्यक्ष सह खैरपुर के सरपंच प्रतिनिधि पप्पू कुमार यादव को उनके घर पर अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. इस गोलीबारी में उनके पैर, जांघ और पेट में गोली लगी है. घटना के बाद उन्हें भागलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है. फिलहाल मंगलवार सुबह को आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है. वहीँ पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उठाया है. तथा पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
बताया जा रहा है जिस वक्त घटना घटी उस वक्त प्रखंड अध्यक्ष के खैरपुर स्थित घर पर कोई नहीं था. वे बाहर से आये थे और घर के अंदर जा रहे थे तभी घर के अंदर बैठे अपराधी घर में घुसते ही अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि कुल 6 राउंड गोली चलने की सूचना है.