बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
01-Jul-2020 01:58 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL :सुपौल से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में भाई ने ही अपने भाई-भाभी को जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
जमीन विवाद में पति-पत्नी को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना के चकला निर्मली की ये घटना है। राम चंद्र मुखिया और उनकी पत्नी की जलाकर हत्या कर दी गयी। रामचंद्र मुखिया के छोटे भाई रामलखन मुखिया ने ही वारदात को अंजाम दिया । पुलिस सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार मृतक राम चंद्र मुखिया ड्राइवर का काम करता था, जो हाल ही में पेरेलाइसिस का शिकार हो गया था। उसके छोटे-छोटे बच्चे भी उसके साथ नही रहते थे। कुछ साल पहले ही उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर चकला निर्मली में जमीन खऱीदी थी। छोटा भाई रामलखन मुखिया अपने नाम से जमीन लिखने का दवाब बना रहा था।
मृतक राम चंद्र मुखिया की बेटी रानी ने बताया कि उसके चाचा रामलखन मुखिया के द्वारा बार-बार जिंदा जलाकर मार देने की धमकी उन्हें दी जा रही थी। उसने बताया कि वो अपने चाचा-चाची के डर से ही बगल पड़ोसी के यहां रह रही थी वहीं उसकी छोटी बहन अपनी मौसी के यहां रहती थी। अकेला पाकर उन्होनें घटना को अंजम दिया है। मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही शव 90 फीसदी तक झुलस चुके हैं। इस वजह से पुलिस को जांच में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। वहीं आरोपी रामलखन मुखिया और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।