ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / crime / बेगूसराय में मुखिया और उसके पति की हत्या का फरमान जारी, 10 लाख...

बेगूसराय में मुखिया और उसके पति की हत्या का फरमान जारी, 10 लाख रुपये इनाम देने का एलान

23-May-2020 12:58 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के खांजहांपुर की मुखिया और उनके पति की हत्या का फरमान जारी किया गया है। दर्जनों जगह पोस्टर चिपका कर 10 लाख का इनाम देने की भी घोषणा की गयी है। 


चेरिया बरियारपुर  प्रखंड के खाजहांपुर में अज्ञात बदमाशों ने पोस्टर चिपका कर पंचायत की मुखिया और उनके पति की हत्या का फरमान जारी किया है। पोस्टर किसी लोकतांत्रिक अधिकार संगठन (DRO)के द्वारा चिपकाया गया है। जिसमें खांजहांपुर पंचायत की मुखिया ज्ञानकला सिन्हा और उनके पति प्रमोद कुमार महतो को खिलाफ .ये पोस्टर चिपकाया गया है। जिसमें हत्या करने पर 10 लाख के इनाम का भी एलान किया गया है। 


पूरे पंचायत में एक दर्जन से भी ज्यादा जगहों पर पोस्टर चिपकाया गया है। पंचायत के सभी सार्वजनिक जगहों पर हस्तलिखित पोस्टर चिपकाए गये हैं। पोस्टर चिपाकाए जाने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पूरे गांव में इसकी चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं मुखिया और उनके पति समेत पूरी परिवार इस मामले के बाद डरा हुआ है।