खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
31-Aug-2025 02:12 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के खुदावंदपुर थाना क्षेत्र के चकवा गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान चकवा गांव निवासी चंद्रबली मौर्य की 28 वर्षीय विधवा पत्नी उर्मिला देवी और उसके 11 माह के बेटे चिराग मौर्य के रूप में हुई है। मृतका के भाई संतोष कुमार ने इस घटना को हत्या करार देते हुए अपनी बहन के भैसुर विजय मौर्य पर आरोप लगाया है। संतोष कुमार ने बताया कि पांच महीने पहले ही उनकी बहन के पति चंद्रबली मौर्य की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद परिवार में विवाद और तनाव बढ़ गया।
संतोष कुमार के अनुसार, चंद्रबली मौर्य के नाम पर एक चारपहिया गाड़ी लोन पर ली गई थी। पति की मौत के बाद गाड़ी को लेकर विवाद शुरू हुआ। विजय मौर्य पर आरोप है कि उसने गाड़ी को जबरन अपने पास रख लिया था। मृतका उर्मिला देवी गाड़ी को वापस मांग रही थी, लेकिन विजय मौर्य गाड़ी देने के बजाय उसके साथ अक्सर मारपीट करता था।
भाई का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आरोप है कि शनिवार रात इसी रंजिश में विजय मौर्य ने उर्मिला देवी और मासूम चिराग की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पूरा परिवार फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर खुदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। घटना से गांव में भय और दहशत का माहौल है। लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।