हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Sep-2022 10:31 AM
BEGUSARAI: बेगूसराय में हुई शूटआउट के बाद सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। एक तरफ जहां विपक्ष बिहार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रही है तो वहीं अब जेडीयू ने साफ़ कह दिया है कि ये घटना भले ही सरकार के लिए चुनौती से भरी हो, लेकिन इसपर कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि 'बेगूसराय की आपराधिक घटना लीच से हटकर एक असामान्य आपराधिक घटना है, जिसे अपराधियों ने अंजाम दिया है। ये दुखद और चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक है कि ऐसे में राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगे हैं। ये विपक्ष का धर्म है। लेकिन, हमारी प्राथमिकता यही है कि जल्द से जल्द अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए।
आपको बता दें, बेगूसराय में मंगलवार को 11 लोगों को गोली मार दी गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद बीजेपी के कई नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने तो नीतीश कुमार से इस्तीफे की भी मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री अब बिहार नहीं संभाल प् रहे हैं। इन सबके बीच अब जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।