ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / बक्सर कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, सुराग देने वालों को...

बक्सर कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, सुराग देने वालों को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गोली मारने के बाद पेट्रोल डालकर फूंकी गई थी युवती की डेड बॉडी

05-Dec-2019 10:16 AM

BAXAR: बक्सर के इटाढ़ी में युवती की बर्बर तरीके से हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. तफ्तीश में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. जिससे केस की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझती ही जा रही है. घटना के दो दिन से ज्यादा बीतने के बाद भी शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है लेकिन कोई भी लीड नहीं मिल पाया है.


बक्सर पहुंची एफएसएल की टीम और डीआईजी की जांच में कोई अहम सुराग नहीं मिला पाया. युवती की पहचान तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस अपराधियों पर दबिश बना सके. टीम ने कई बिंदुओं से जांच की लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंचा जा सका.  जिसके बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने युवती की पहचान और हत्यारों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है. बक्सर एसपी ने एक लेटर जारी करते हुए बताया है कि सही दिशा में सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.


वहीं, पूरे मामले की जांच को लेकर एसपी ने सदर डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर समेत चार थाना प्रभारी को मिलाकर एक टीम का गठन किया है. उम्मीद है कि इस कांड का खुलासा जल्द से जल्द होगा. वहीं युवती के साथ रेप की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. शाहाबाद डीआईजी राकेश राठी ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट में युवती के साथ रेप की बात नहीं बताई गई है. वहीं हैदराबाद कांड की तरह युवती की बर्बर तरीके से हत्या के खिलाफ पूरे बिहार के लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लोगों ने जल्द से जल्द इस केस की जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.