हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
30-Nov-2019 12:49 PM
AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दो प्रेमी के प्यार में पागल होकर पत्नी ने अपने पति की ही निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर अवैध संबंध में रोड़ा बने पति को मौत के घाट उतार दिया.
हैरान करने वाली यह घटना औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र के सुखराम बिगहा गांव की है. बताया जा रहा है कि पत्नी का नाजायज संबंध आज़ादी राम नाम के एक ट्रैक्टर ड्राइवर से था जो कि मखरा गांव का रहने वाला है. आजादी के साथ प्रेम प्रसंग बढ़ने के बाद उसने उसकी मुलाकात जयकुमार नाम के व्यक्ति से भी करा दी. जिसके बाद महिला का दोनों से ही अवैध संबंध बन गया. पति को जब अपनी पत्नी के इस घिनौने खेल का पता चला तब पत्नी ने उसका कत्ल कर दिया. पत्नी के प्रेम की राह में रोड़ा बनने पर उसने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति भुवनेश्वर का कत्ल कर दिया.
पत्नी ने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. प्लान के मुताबिक पत्नी ने पति को अपने मायके बुलाया. जहां दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर उसने अपने पति को पहले चाकूओं से गोद डाला. इसके बाद पत्नी ने तकिये से उसका मुंह दबा दिया फिर भी पति की मौत नहीं हुई. घटना के 5 दिन बाद इलाज के दौरान पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके एक प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.