हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
05-Dec-2019 12:51 PM
AURANGABAD: बिहार में क्राइम की घटनाएं हर रोज बढ़ती ही जा रही है. औरंगाबाद में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक महिला से दिनदहाड़े 17 लाख रुपये की लूट की है. समाहरणालय के ठीक सामने से एक महिला से अपराधियो ने 17 लाख रुपये लूट लिये और फरार हो गये.
बताया जा रहा है कि सिमरा थाना क्षेत्र के किरिडीह गांव निवासी मुन्ना सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ जमीन खरीदने के लिए 16 लाख रुपये लेकर घर से निकले थे. जमीन खरीदने के लिए विक्रेता के बैंक खाते में पैसा जमा कराने के लिए महिला अपने पति के साथ एक्सिस बैंक में 17 लाख रुपये जमा कराने के लिए पहुंची. बैंक का लिंक फेल होने के कारण खाते में रुपये जमा नहीं हो सके. बैंक से पैसा लेकर जब दंपत्ति बाहर निकल ही रहे थे कि दो अपराधियों ने उनके 17 लाख रुपये छीन लिये.
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. वहीं जिंदगी भर की कमाई लुटने के बाद से दंपत्ति का रो-रोकर बुरा हाल है.