ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / अब आर्यन ड्रग्स केस का कनेक्शन भी बिहार से जुड़ा, एनसीबी की टीम...

अब आर्यन ड्रग्स केस का कनेक्शन भी बिहार से जुड़ा, एनसीबी की टीम मोतिहारी पहुंची

18-Oct-2021 07:12 AM

PATNA : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स केस का कनेक्शन अब बिहार से जुड़ गया है। मुंबई के बहुचर्चित क्रूज केस का कनेक्शन उत्तर बिहार से होते हुए नेपाल तक के जुड़ा है। मुंबई एनसीबी ने ड्रग्स पार्टी में शामिल आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें एक शख्स मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद तस्कर विजय वंशी प्रसाद का करीबी रिश्तेदार निकला है। एनसीपी अब इस मामले में मोतिहारी जेल में बंद दो ड्रग्स तस्करों से पूछताछ करने की तैयारी में है। इन दोनों को 7 दिनों की रिमांड पर लेने की तैयारी है। 


मोतिहारी जेल में बंद ड्रग तस्कर विजय वंशी मुंबई के पूर्वी मलाड के कुरार विलेज का रहने वाला है। विजय का साथी मोहम्मद उस्मान शेख भी मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद है। इन दोनों ड्रग्स तस्करों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां एनसीबी को मिल सकती हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों का तार नेपाल से जुड़ा हुआ है। नेपाल के जरिए ड्रग को लाने और फिर उससे मुंबई तक पहुंचने में इनका नेटवर्क हो सकता है। 


फिलहाल इस मामले में बड़ी खबर यह है कि एनसीबी और मुंबई पुलिस की टीम मोतिहारी में कैंप कर रही है। विजय और उस्मान को मोतिहारी से ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। इन दोनों को 7 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लिया जा सकता है चकिया थाने में विजय और उस्मान के खिलाफ केस दर्ज है। इस केस के आईओ चकिया थाना के दारोगा संदीप कुमार ने भी इस बात की पुष्टि की है। ऐसे में आर्यन खान का केस बिहार से जुड़ने के बाद यहां भी सरगर्मी बढ़ गई है।