घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज
03-Dec-2025 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना बुधवार की सुबह नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदह कन्हैली में हुई।
मृतका शिवानी कुमारी (28 वर्ष) मध्य विद्यालय खाबदह कन्हैली में पदस्थापित थीं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की रहने वाली थीं। वे रोज की तरह फारबिसगंज स्थित डेरा से अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।
स्कूल से लगभग सौ मीटर पहले शिवमंदिर के समीप बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी स्कूटी रोककर पहले हेलमेट खुलवाया और फिर सीधे कनपटी में गोली मार दी। गोली लगते ही शिवानी कुमारी सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण सुधीर यादव और गौरव कुमार ने उन्हें एक कार में लादकर सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुधीर यादव ने बताया कि वे अपने खेत में गेंहू की बुआई कर रहे थे और स्कूल की ओर भागते कुछ लोगों को देखकर तुरंत वहां पहुंचे।
एसपी अंजनी कुमार, फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साह और नरपतगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।