हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
16-Oct-2021 08:09 AM
ARA : भोजपुर जिले से बीती रात एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा स्थित बाल सुधार गृह में बंद एक किशोर ने खुदकुशी कर ली है। जिस किशोर ने खुदकुशी की है उसका नाम मोनू कुमार है और वह बक्सर के बुधनपुरवा गांव का रहने वाला था। पिछले दिनों उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था और बीती रात उसने खाना खाने के बाद खुदकुशी कर ली। हद तो तब हो गई जब इस घटना का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह में बंद 10 बंदी मौके से फरार हो गए।
बाल सुधार गृह में एक किशोर की खुदकुशी और 10 अन्य बंदियों के भागने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आधी रात के वक्त प्रशासनिक अधिकारी और बाल सुधार गृह के अधीक्षक के मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 16 साल के मोनू कुमार ने इसके पहले भी अपनी जान देने की कोशिश की थी। वह फिनाईल पीकर आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। मोनू कुमार ने आखिर खुदकुशी क्यों की इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसी महीने की 6 तारीख को ही उसे बाल सुधार गृह में लाया गया था। मोनू ने खाना खाने के बाद बाथरूम में जाकर फंदा लगाया और अपनी जान दे दी।
इस घटना का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह में बंद 10 अन्य बंदी मौके से फरार हो गए। प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा के मुताबिक बाल सुधार गृह में कुल 87 बंदी है, जिनमें से 14 को क्वारंटाइन करते हुए अलग रखा गया था। खुदकुशी करने वाले मोनू को भी इसी क्वॉरेंटाइन रूम में रखा गया था। बाल सुधार गृह के कर्मियों को जब मोनू के खुदकुशी के बारे में जानकारी मिली तो वह उसे लेकर इलाज के लिए निकले और इसी का फायदा उठाकर 10 अन्य बाल बंदी वहां से फरार हो गए। अब फरार बंदियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।