ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / कोर्ट में पेशी के लिए अनंत सिंह को बार-बार बाढ़ नहीं ले जायेगी...

कोर्ट में पेशी के लिए अनंत सिंह को बार-बार बाढ़ नहीं ले जायेगी पुलिस, जानिये सरकार ने क्या किया है इंतजाम

28-Aug-2019 01:37 PM

By 3

DESK: बाढ़ थाने में कई केसों के आरोपी बना दिये गये बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए बार-बार बाढ़ नहीं ले जायेगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने दूसरा इंतजाम कर लिया है, जिससे काम भी निकल जायेगा और पुलिस को परेशानी भी नहीं होगी. वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी पेशी कानूनी प्रावधानों के मुताबिक अनंत सिंह को हर केस में हर 14 दिन पर कोर्ट में कोर्ट में पेश करना है. इसके अलावा अगर ट्रायल चलता है तो हर डेट पर अनंत सिंह की पेशी जरूरी है. इसका मतलब ये होता है कि अनंत सिंह को महीने में कम से कम तीन से चार बार बाढ़ ले जाना होगा. ये पुलिस के लिए भारी परेशानी का सबब है. ऐसे में सरकार ने दूसरा रास्ता निकाला है. गृह विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी करायी जायेगी. सरकार इसका इंतजाम कर रही है, फिर कोर्ट से इसकी मंजूरी ली जायेगी. पहले भी शहाबुद्दीन समेत कई दूसरे बाहुबलियों की वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये कोर्ट में पेशी होती रही है. हालांकि इसके लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी है. सरकार जल्द ही कोर्ट में इस बाबत अर्जी दे सकती है. अनंत सिंह की सुरक्षा को लेकर सरकार परेशान दरअसल बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट ले जाने में पुलिस को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दो दिन पहले जब अनंत सिंह को दिल्ली से लाया गया था तब पटना एयरपोर्ट से लेकर बाढ़ तक 5 SP, 4 DSP, 29 थानेदार, 50 सब इंस्पेक्टर, 200 रैपिड एक्शन फोर्स के जवान, 100 QRT के जवानों के साथ साथ एक हजार से ज्यादा सिपाहियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था. अनंत सिंह की हर पेशी के दौरान इतनी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा सकती है. लिहाजा पुलिस के पास वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही अनंत सिंह को कोर्ट में पेश करना एकमात्र उपाय बचा है.