ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / अनंत और लिपि सिंह फिर होंगे आमने-सामने, क्या इस बार बाहुबली विधायक देंगे...

अनंत और लिपि सिंह फिर होंगे आमने-सामने, क्या इस बार बाहुबली विधायक देंगे सवालों के जवाब?

26-Sep-2019 07:26 AM

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह का आमना-सामना एक बार फिर से होने वाला है। बाढ़ कोर्ट से पुलिस को अनंत सिंह की रिमांड की इजाजत मिलने के साथ ही यह तय हो गया है कि लिपि सिंह मोकामा विधायक से पूछताछ करेंगी। 


एएसपी लिपि सिंह मोकामा विधायक से पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं, हालांकि तब एके-47 बरामदगी मामले में उनसे पूछताछ हुई थी।  पहली पूछताछ में अनंत सिंह ने पुलिस के ज्यादातर सवालों का जवाब नहीं दिया था। इस बार पुलिस वायरल ऑडियो मामले में मोकामा विधायक से पूछताछ करेगी। 


अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस अनंत सिंह को रिमांड पर कब लेती है। कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड को मंजूरी दी है। अनंत सिंह से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी लिपि सिंह ने तैयार कर ली है। वायरल ऑडियो मामले में पुलिस मोकामा विधायक से यह पूछेगी कि कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचे जाने वाले वायरल ऑडियो में उनके साथ बातचीत कर रहा दूसरा शख्स कौन है? अनंत सिंह भोला सिंह और मुकेश की हत्या क्यों कराना चाहते थे? पंडारक पुलिस ने जेल शूटरों को गिरफ्तार किया उन्हें विधायक कब से जानते हैं और शूटरों के पास हथियार कहां से आया? देखना होगा अनंत सिंह इन सवालों का जवाब देते हैं या फिर पुलिस को पहले की तरह अपनी चुप्पी से परेशान करते हैं।