ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Aug-2022 03:27 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक शख्स ने 17 साल के अंदर 6 शादी कर ली। उसकी पहली शादी 2005 में हुई, जिसके बाद उसने 6 शादी की। फिलहाल वह झारखंड की एक महिला के साथ रहता है। उसकी एक पत्नी ने उसके कारनामों का खुलासा किया है।
महिला की पत्नी ने बताया कि युवक उसके साथ लगातार मारपीट करता था। एक बार उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हॉस्पिटल में ही पीड़िता अपनी आपबीती सुनाने लगी। उसने बताया कि उसके पति ने 6 शादी कर रखी है। ये सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।
मामला चेरिया बरियारपुर प्रखंड का है। पटना की महिला रूबी ने कहा है कि 2005 में वह चेरिया बरियारपुर प्रखंड के हरिशंकर गोप के बेटे रंजन कुमार के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के बाद रूबी कुमारी ने 2 बच्चों को जन्म भी दिया। लेकिन उसके पति ने कई महिलाओं से दिल लगा लिया और फिर दोनों के बीच दूरियां आ गई। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए युवक ने तब से लेकर अब तक यानी 17 साल में 6 शादी की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।