Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
07-Apr-2025 03:42 PM
By First Bihar
Success Story: आज हम आपको बताएंगें एक ऐसे पुलिस अधिकारी की सफलता की कहानी जिसने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वह मुकाम हासिल कर लिया, जिसे पाने की चाह आज के युवा करते हैं। सफलता की यह कहानी है आईपीएस आकाश कुल्हारी की। जिन्होंने अपनी सफलता से बहुतों को प्रेरित करने का काम किया है।
दरअसल, आईपीएस आकाश कुल्हारी का जन्म राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ था। स्कूली दिनों में वह पढ़ाई में कमजोर थे, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और सरकारी अफसर बने। उनकी कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो शुरुआती असफलताओं के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहते हैं।
10वीं में कम अंक आने के कारण आकाश कुल्हारी को स्कूल से निकाल दिया गया था। लेकिन उनके पिता ने हार नहीं मानी और उनका एडमिशन बीकानेर के केंद्रीय विद्यालय में करवा दिया। इस नए अध्याय ने आकाश की जिंदगी बदल दी। उन्होंने कड़ी मेहनत से पढ़ाई की और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 85% अंक हासिल किए।
केंद्रीय विद्यालय ने आकाश कुल्हारी की लाइफ को पूरी तरह से आकार दिया। इसके बाद, उन्होंने बीकानेर के दुग्गल कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की। फिर, उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए किया। इसके बाद उन्होंने एमफिल में दाखिला लिया और साथ ही यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी।
आकाश कुल्हारी 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने साल 2005 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। उनकी यूपीएससी रैंक 273 थी। वर्तमान में, वह यूपी कैडर में आईजी रैंक पर पोस्टेड हैं और फिलहाल IG HQRS के पद पर कार्यरत हैं। आईपीएस आकाश कुल्हारी की सक्सेस स्टोरी उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं।