मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन
19-Sep-2025 02:57 PM
By FIRST BIHAR
UPPSC AE Mains Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी ने सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर समय रहते जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस भर्ती के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के कुल 609 पद भरे जाएंगे। इनमें से 582 पद सामान्य चयन के अंतर्गत और 22 पद विशेष चयन के अंतर्गत आते हैं। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
यूपीपीएससी एई की प्रारंभिक परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के कई प्रमुख शहरों जैसे प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में संपन्न हुई। इस भर्ती का विज्ञापन आयोग ने 17 दिसंबर 2024 को जारी किया था। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 26 मई 2025 को घोषित किया गया, जिसमें कुल 7358 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था।
उम्मीदवार सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध लिंक “संयुक्त राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष भर्ती) (मुख्य) परीक्षा-2024 हेतु प्रवेश पत्र” पर क्लिक करें। इसके बाद अपना ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग और कैप्चा कोड भरें। फिर ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेना आवश्यक है।