ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / career / Success Story: IAS प्रतीक्षा सिंह बिहार से क्यों चली गईं...? आईएएस बनने तक...

Success Story: IAS प्रतीक्षा सिंह बिहार से क्यों चली गईं...? आईएएस बनने तक की संघर्ष भरी कहानी जानिए...

Success Story: IAS प्रतीक्षा सिंह की कहानी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को सीख लेने की जरूरत है. एक साधारण परिवार से आने वाली प्रतीक्षा ने UPSC के सफर में कई चुनौतियों का सामना किया, दो बार असफल भी रही,लेकिन हार नहीं मानीं.

23-Feb-2025 07:46 AM

By First Bihar

Success Story: बिहार कैडर की एक आईएएस अधिकारी अब उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हो गई हैं. उन्होंने अपना कैडर चेंड करा लिया. इस वजह से 2024 लास्ट में सुर्खियों में रहीं. IAS प्रतीक्षा सिंह ने UPSC परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल कर साबित कर दिया था कि असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने वाले ही असली विजेता होते हैं.

आईएस प्रतीक्षा सिंह के कैरियर सफर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ. इनका परिवार गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहता है. उनके पिता शिक्षक हैं, मां गृहिणी और भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर. एक साधारण परिवार में जन्मी प्रतीक्षा के सपने साधारण नहीं थे. वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती थीं. 2019 में अपनी मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद, उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू की. उनका पहला प्रयास 2020 में था, जिसमें उन्होंने प्रीलिम्स और मेंस पास कर लिया, लेकिन इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाईं. 2021 में, वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई थीं. लेकिन इसी साल उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS परीक्षा पास कर ली और 7वीं रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर बनीं. इसके बाद इके हौसले में चार चांद लग गया. ये रूकी नहीं, लगातार आगे बढ़ते गईं. इनके ऊपर IAS बनने का भूत सवार था. एसडीएम की जिम्मेदारियों के साथ, उन्होंने अपनी UPSC की तैयारी जारी रखी. 2022 में, उनके प्रयासों ने रंग दिखाया और उन्होंने 52वीं रैंक के साथ UPSC परीक्षा पास कर ली.

15 अप्रैल 2024 को उनकी पहली नियुक्ति बिहार के बक्सर जिले में प्रोबेशनरी ऑफिसर  के रूप में हई. लेकिन उन्होंने बाद में उत्तर प्रदेश कैडर में स्थानांतरण की मांग की, जो स्वीकार कर ली गई. बिहार सरकार ने 2024 के लास्ट में इन्हें उप्र कैडर के लिए विरमित कर दिया. इसके पीछे एक बड़ी वजह यह रही कि इनके पति उत्तर प्रदेश कैडर में IPS हैं.

IAS प्रतीक्षा सिंह की यह सफलता हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो असफलताओं से घबराकर अपने सपनों को छोड़ने की सोचते हैं. उनकी कहानी हमें सिखाती है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.