ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दूसरी बार बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब...

शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए दूसरी बार बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इतने तारीख तक भर सकेंगे BPSC का फॉर्म

15-Jul-2023 04:34 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियमित बहाली के लिए BPSC 15 जून से ही अभ्यर्थियों से ONLINE आवेदन मांग रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 12 जुलाई रखी गयी थी। अंतिम तिथि जैस-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे आवेदन भरने वालों की भीड़ भी देखी जा रही थी। अचानक इतने सारे लोगों के आवेदन करने से BPSC का सर्वर ही डाउन होने की बात सामने आई थी। जिसके कारण फार्म फिलअप करने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 


अभ्यर्थियों की इसी परेशानी को देखते हुए बीपीएससी ने आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया था। आज फार्म भरने की अंतिम तिथि थी लेकिन आयोग ने अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए फिर दूसरी बार आवेदन भरने की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।


अब 19 जुलाई तक शिक्षक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। दूसरी बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गयी है। इससे उन अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है जिन्होंने अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भरा है। अब शिक्षक अभ्यर्थी 19 जुलाई तक अपना फॉर्म फिलअप कर सकते हैं। वही विलंब शुल्क के साथ 20 से 22 जुलाई तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। 


जब 12 जुलाई फॉर्म भरने की अंतिम तिथि थी तब सर्वर डाउन होने की वजह से शिक्षक अभ्यर्थियों को बीपीएससी का फॉर्म भरने में काफी परेशानी हो रही थी। तब शिक्षक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने की मांग की थी। अभ्यर्थियों के इस मांग को बीपीएससी ने संज्ञान में लिया और आवेदन की तिथि तीन दिन और आगे बढ़ा दिया। पहले 12 जुलाई तक ही आवेदन की तिथि निर्धारित थी जिसे तीन दिन आगे बढ़ाते हुए 15 जुलाई किया गया। जिसके बाद फिर दूसरी बार आवेदन भरने की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है। अब 19 जुलाई तक अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं और लेट फी के साथ 20 से 22 जुलाई तक फॉर्म फिलअप कर सकते हैं।  


news image