ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / career / AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का...

AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई?

AISSEE 2026: भारत के सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और अब वह समय आ गया है जिसका हजारों अभिभावकों को इंतजार था। एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम क

13-Oct-2025 08:01 AM

By First Bihar

AISSEE 2026: भारत के सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और अब वह समय आ गया है जिसका हजारों अभिभावकों को इंतजार था। एप्लिकेशन फॉर्म जारी कर दिए गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्रतिष्ठित एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन कैसे करें? अगर नहीं तो जाने आवेदन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया और जरूरी तारीखे... 


सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम कैसे होता है?

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए AISSEE (ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम) होता है। यह एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होती है, जिसमें MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) पूछे जाते हैं। यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में होता है, जिसमें स्टूडेंट्स को OMR शीट पर उत्तर भरने होते हैं।

कक्षा 6 का एग्जाम 300 अंकों का होता है और इसे पूरा करने के लिए 150 मिनट का समय मिलता है। यह एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित होता है। इसमें गणित, बुद्धिमत्ता (Intelligence), भाषा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल आते हैं।

कक्षा 9 के छात्रों को एग्जाम के लिए 180 मिनट मिलते हैं और यह थोड़ा कठिन होता है।


फीस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

सैनिक स्कूल के एग्जाम की फीस अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग होती है:

जनरल, ओबीसी, डिफेंस और एक्स-सर्विसमेन: ₹850

SC/ST कैटेगरी: ₹700

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)

जन्म प्रमाण पत्र

डोमिसाइल सर्टिफिकेट

आधार कार्ड / पैन कार्ड (ID प्रूफ)

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

कैटेगरी सर्टिफिकेट

आर्म्ड फोर्स पर्सनल के बच्चों का प्रमाणपत्र 


एप्लाई कैसे करें? 

सबसे पहले nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।

सैनिक स्कूल एग्जाम (AISSEE 2026) लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन करें या अगर नए हैं तो पहले New Registration करें।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फिर फीस भरें और फॉर्म Submit करें।