ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं को रेलवे में नौकरी का मौका, इस दिन...

Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं को रेलवे में नौकरी का मौका, इस दिन से आवेदन शुरू..

Railway Jobs: रेल मंत्रालय ने 2026-27 के लिए ग्रुप डी लेवल-1 के 22 हजार पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के सबसे ज्यादा 11 हजार पद। इस महीने से आवेदन शुरू होने की उम्मीद..

17-Dec-2025 08:49 AM

By First Bihar

Railway Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने 12 दिसंबर को लेवल-1 (ग्रुप डी) के विभिन्न पदों पर कुल 22 हजार से अधिक वैकेंसी भरने की मंजूरी दे दी है। इसमें सबसे ज्यादा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के 11 हजार पद हैं। अन्य पदों में असिस्टेंट (ट्रैक मशीन, ब्रिज, टीआरडी, लोको शेड), पॉइंट्समैन-बी, असिस्टेंट ऑपरेशंस आदि शामिल हैं। यह भर्ती 2026-27 के लिए होगी और नोटिफिकेशन दिसंबर के अंत या जनवरी 2026 में जारी होने की संभावना है।


यह मंजूरी सभी जोन के लिए है, जिसमें पूर्व मध्य रेलवे को 993 और दक्षिण पूर्व रेलवे को 1199 पद मिले हैं। योग्यता पिछले पैटर्न की तरह 10वीं पास या आईटीआई/एनएसी होगी। आयु सीमा 18 से 36 वर्ष तक रहने की उम्मीद है, आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और मेडिकल से होगा। सैलरी लेवल-1 के अनुसार शुरू में 18 हजार से ऊपर होगी, भत्तों के साथ यह 25 हजार तक पहुंच सकती है।


अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। जैसे ही आधिकारिक विज्ञापन आएगा, rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय आरआरबी साइट्स पर फॉर्म भर सकेंगे। पिछले ट्रेंड से फीस 500 रुपये (आरक्षित के लिए कम) रह सकती है। 10वीं पास युवा तैयारी शुरू कर दें, मैथ्स, रीजनिंग, जनरल साइंस और करेंट अफेयर्स पर फोकस करें।


यह भर्ती रेलवे की बड़ी ड्राइव का हिस्सा है, जो कि युवाओं को स्थिर नौकरी और प्रमोशन के अवसर देगी। अपडेट के लिए indianrailways.gov.in या आरआरबी वेबसाइट चेक करते रहें। मौका बड़ा है, तो इसलिए अपनी तैयारी भी मजबूत रखें।