हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Mar-2021 07:45 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: इंसान में यदि कुछ करने का जज्बा हो तो तमाम परेशानियों के बावजूद भी वह अपना रास्ता खोज लेता है ऐसा ही कर दिखाया है सुपौल के त्रिवेणीगंज के रहने वाले कैलाश ने जिसने अपने सुपौल जिले का नाम रोशन करने का काम किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर आर्ट्स की परीक्षा में कैलाश टॉपर बना है।
सुपौल के सिमरिया वार्ड संख्या 5 के रहने वाले उपेंद्र मंडल पेशे से पेट्रोल पंप कर्मी हैंं। उपेंद्र मंडल के बेटे कैलाश ने इंटर की परीक्षा में आर्ट्स संकाय में 463 अंक लाकर टॉपर बना। कैलाश सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई का छात्र है। कैलाश के इंटर टॉपर बनने पर उसके परिजन भी काफी खूश है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा सत्यदेव उच्च विद्यालय पिपरा से शुरू हुई। 2017 में जमुई के सिमुलतला विद्यालय में उसने नामांकन कराया। जिसके बाद आज इंटर टॉपर बनकर उसने पूरे जिले का नाम रोशन करने का काम किया है।
कैलाश की इस कामयाबी से माता-पिता समेत घर के सभी लोग काफी खुश हैं। आस-पड़ोस के लोग भी कैलाश की इस सफलता से काफी खुश हैं। कैलाश के माता-पिता का सपना है कि कैलाश आईएएस बने और इसी तरह जिले का नाम रोशन करें। अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने के लिए रोशन ने बकायदा यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी है। कैलाश से जब बात की गयी तो उसने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। इंटर टॉपर कैलाश ने अन्य छात्रों को यह संदेश दिया कि एक दिन की मेहनत से कोई टॉपर नहीं बन सकता इसके लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है। तभी सफलता खूद आपके कदमों को चूमेंगी। कैलाश ने यह भी कहा कि इंटर की तरह पर यूपीएससी में भी टॉपर बनना चाहता है।