हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jun-2023 08:43 PM
By First Bihar
PATNA: पटना यूनिवर्सिटी ने आज 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम 2023 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दिया है। चयनित छात्र पीयू के बेवसाइट पर जाकर अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करेंगे जिसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप को भी डाउनलोड कर लेंगे। जिसके बाद एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, सभी मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति और 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स के साथ एलॉटेड कॉलेज में उपस्थित होंगे।
9 जून से 13 जून तक सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होने वाली काउंसलिंग में शामिल होंगे। रविवार को कॉलेज बंद रहेगा इस दिन काउंसलिंग नहीं होगी और ना ही एडमिशन की प्रक्रिया होगी। यदि छात्र काउंसलिंग में शामिल नहीं होते हैं तो नामांकन की दावेदारी समाप्त हो जाएगी। पटना यूनिवर्सिटी ने जो मेरिट लिस्ट जारी किया है उसमें अलग-अलग कॉलेजो के लिए कटऑफ काफी अधिक है। बीएन कॉलेज में राजनीति विज्ञान का कटऑफ 94% है जबकि अर्थशास्त्र का 80.8% है। वही पटना साइंस कॉलेज में जूलॉजी का कटऑफ 87.4% और गणित का 86.2% है।