बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल
05-Dec-2025 02:30 PM
By FIRST BIHAR
Patna Top School Admission 2026: पटना के प्रमुख स्कूलों—लोयोला मोंटेसरी, क्राइस्ट चर्च स्कूल, डीएवी बीएसईबी, संत डोमेनिक सैवियोज हाई स्कूल, मेरी वार्ड किंडरगार्टेन और कार्मेल हाई स्कूल—में एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। इन स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए पेरेंट्स पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं।
एडमिशन के दौरान इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शिक्षकों द्वारा बच्चों की पर्सनालिटी और एटीट्यूड का आकलन किया जाता है। यदि आप भी अपने बच्चे का प्रवेश इन प्रतिष्ठित स्कूलों में कराना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है।
लोयोला मोंटेसरी स्कूल
लोयोला मोंटेसरी स्कूल में नर्सरी और LKG के लिए एडमिशन फॉर्म 7 दिसंबर से स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। फॉर्म डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर है। नर्सरी के लिए उम्र सीमा 3–4 वर्ष और LKG के लिए 4–5 वर्ष निर्धारित है। वहीं फॉर्म शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
क्राइस्ट चर्च स्कूल
क्राइस्ट चर्च स्कूल में LKG से कक्षा 5 तक के एडमिशन फॉर्म 20 दिसंबर से भरने शुरू होंगे। पेरेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म शुल्क 1000 से 1200 तक लग सकता है।
डीएवी बीएसईबी स्कूल
डीएवी बीएसईबी में नर्सरी, LKG और UKG के एडमिशन के लिए फॉर्म 15 जनवरी से उपलब्ध होंगे। फॉर्म शुल्क 500 रुपए लगेंगे। उम्र सीमा- नर्सरी के लिए 3 वर्ष, LKG के लिए 4 वर्ष, UKG के लिए 5 वर्ष
संत डोमेनिक सैवियोज हाई स्कूल
संत डोमेनिक सैवियोज हाई स्कूल में नर्सरी से UKG तक के एडमिशन फॉर्म 10 दिसंबर से जारी होंगे। नर्सरी के लिए उम्र सीमा 3 वर्ष और LKG के लिए 4 वर्ष जबकि UKG के लिए 5 वर्ष निर्धारित है। एक हजार रुपए फॉर्म शुल्क के तौर पर देने होंगे।
कार्मेल हाई स्कूल
कार्मेल हाई स्कूल में LKG के एडमिशन फॉर्म दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। यह स्कूल केवल लड़कियों के लिए है। एडमिशन लेने वाले बच्चों की उम्र सीमा 3–4 वर्ष होनी चाहिए।