ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / परीक्षा पे चर्चा: पटना की प्रियंका ने PM मोदी से पूछा सवाल, जवाब...

परीक्षा पे चर्चा: पटना की प्रियंका ने PM मोदी से पूछा सवाल, जवाब में PM ने दिया गुरु मंत्र

27-Jan-2023 01:22 PM

By First Bihar

DESK: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बातचीत किए. इस दौरान प्रधानमंत्री बच्चों को परीक्षा से संबंधित कई टिप्स और ट्रिक्स भी दिए.  इस कार्यक्रम में सबसे पहला सवाल बिहार की प्रियंका ने किया. 


प्रियंका राजधानी पटना के रविंद्र बालिका +2 स्कूल की क्लास 11 की छात्रा हैं. छात्रा ने PM से पूछा कि मेरे घर में सभी लोगों अच्छे नंबर लेकरआए हैं, मुझ पर भी वही दबाव है. इस स्ट्रेस को कैसे कम करें, इस सवाल पर पीएम सर ने कहा कि परिवार के लोगों की अपेक्षा स्वाभाविक है. लेकिन अगर परिवार के लोग सोशल स्टेटस के कारण कर रहे हैं तो ये गलत बात है.  मां-बाप आपकी क्षमता को जानने के बाद और सोशल स्टेट्स की वजह से ये दवाब आता है. क्या हमें दबावों से दबना चाहिए? आप अपने अंदर देखें और अपेक्षाओं को अपने साथ खुद को जोड़िए. जैसे आप एक्टिविटी में फोकस रहते हैं तो आप उस अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, जैसे खेल के मैदान में क्रिकेटर ऑडिएंस के दबाव में नहीं खेलता है" नरेंद्र मोदी, पीएम


PM ने क्रिकेट मैदान का दिया उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- 'जैसे क्रिकेट के मैदान में चारों ओर से ओडियंस चौका- छक्का बोलते रहते हैं, तो क्या खिलाड़ी उनके हिसाब से खेलता है, क्या वो अपनी क्षमता और अपनी समझ से खेलता है, वैसे ही आप लोगों को भी समझना होगा आप अपनी क्षमता के हिसाब से खुद को पहचानिए'.