गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Sep-2025 03:42 PM
By FIRST BIHAR
NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को नेशनल इंस्टीट्यूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 के तहत देश के शीर्ष उच्च शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की। इस वर्ष रैंकिंग 17 श्रेणियों में जारी की गई है, जिनमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स को पहली बार शामिल किया गया है।
रैंकिंग के अनुसार, आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर से पहला स्थान हासिल किया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रहा, जबकि आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर और आईआईटी खड़गपुर क्रमश: तीसरे से छठे स्थान पर बरकरार रहे।
इस बार आईआईटी गुवाहाटी को बड़ा झटका लगा है। पिछली बार 9वें स्थान पर रहने वाला यह संस्थान इस वर्ष 11वें स्थान पर आ गया है और टॉप-10 की सूची से बाहर हो गया है। वहीं, बीएचयू, वाराणसी ने 11वें से 10वें स्थान पर पहुंचकर टॉप-10 में जगह बनाई है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली ने भी प्रदर्शन में सुधार करते हुए 10वें से 9वें स्थान पर छलांग लगाई है। आईआईटी रुड़की ने 8वें से 7वें स्थान पर पहुंचकर एक पायदान ऊपर चढ़ाई की है, जबकि एम्स, नई दिल्ली 7वें से फिसलकर 8वें स्थान पर आ गया है।
सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन आईआईटी पटना का रहा, जिसने ओवरऑल रैंकिंग में 73वें स्थान से सीधे 36वें स्थान पर छलांग लगाई है। इसे सेकेंड जनरेशन आईआईटी में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है।
इस वर्ष NIRF रैंकिंग में कुल 17 श्रेणियों को शामिल किया गया है, जिसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, रिसर्च, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलाइड सेक्टर्स, इनोवेशन, ओपन यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (नई श्रेणी) शामिल हैं।