ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / केके पाठक के एक्शन का बेगूसराय में बड़ा असर, क्लास रूम में छात्र-छात्राओं...

केके पाठक के एक्शन का बेगूसराय में बड़ा असर, क्लास रूम में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को देख टीचर भी रह गये दंग

14-Aug-2023 10:03 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रण लिया है। शिक्षा की व्यवस्था में सुधार को लेकर वे आए दिन कुछ ना कुछ फरमान जारी करते है। इस बार कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह आदेश जारी किया है कि कॉलेज से गायब रहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जो कॉलेज की क्लास से गायब रहेंगे उनका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। चाहे स्कूल हो या कॉलेज सभी जगह  75 प्रतिशत उपस्थिति का होना अनिवार्य किया गया है। केके पाठक के इस फरमान पर अमल भी शुरू हो गया है। केके पाठक के फरमान का बड़ा असर बेगूसराय में देखने को मिला है जहां बेगूसराय के जीडी कॉलेज में वो दृश्य देखने को मिला जो अभी तक कभी नहीं दिखा था। इसे देकर टीचर भी दंग रह गये। 


दरअसल क्लास रुम में भारी संख्या में 2023-27 सत्र के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इतनी बड़ी तादाद में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को देख प्रोफेसर और वहां काम करने वाले कर्मचारी भी हैरान रह गये। यह सोचने लगे की इतनी संख्या शायद ही कभी देखने को मिली थी। कॉलेज में इस बात की चर्चा होने लगी यह सब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की फरमान का असर है। जिससे यह परिवर्तन देखने को आज मिला है। केके पाठक की इस कड़ाई को लोग सभी बता रहे हैं। कुछ लोग तो यह भी कहते दिखे कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को केके पाठक सुधार कर ही दम लेंगे।

news image