BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
23-Feb-2025 06:23 AM
By First Bihar
Job News: हमारे देश में सरकारी नौकरी का अलग महत्व है लेकिन सभी के लिए यह संभव नहीं है। ऐसे में लोग प्राइवेट/कॉरपोरेट सेक्टर में जॉब करते हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब के लिए परीक्षा का इतना महत्व नहीं होता है जितना कि रिज्यूमे (Resume) का महत्व होता है। इसलिए एक अच्छा रिज्यूमे आपको जॉब दिलवाने में हमेशा ही मदद करता है। अगर आप भी डिजिटल जमाने में अभी भी पुराने रेज्यूमे का उपयोग कर रहे हैं तो इसे अभी बदलने की जरूरत है। पुराने सीवी से अगर आप कुछ चीजें हटाएंगे तो अवश्य ही आपकी नौकरी की संभावनाएं बेहतर होंगी।
अनावश्यक पर्सनल डिटेल को रेज्यूमे से करें बाय-बाय
अगर आप अभी भी अपने रिज्यूमे में मैरिटल स्टेटस, धर्म, डेट ऑफ बर्थ आदि का उपयोग करते हैं तो अभी इसे रेज्यूमे से हटा दें। इससे रेज्यूमे बड़ा होता है। इसकी जगह का उपयोग करके आप कुछ नई चीजें जैसे- LinkedIn सहित अन्य आवश्यक प्रोफाइल का उपयोग कर सकते हैं। रेज्यूमे में मोबाइल नंबर, ईमेल को अवश्य जगह दें ताकि सामने वाला आपसे आसानी से संपर्क कर सके।
कंपनी के हिसाब से उद्देश्य करें तय
ऐसा देखा जाता है कि लोग पुराने रिज्यूमे के उद्देश्य को ही हर जगह उपयोग कर लेते हैं, ऐसे में वह हर कंपनी के लिए प्रभावी नहीं होता है। इसलिए आप जिस कंपनी या नौकरी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, उसके हिसाब से उद्देश्य लिखें।