ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / UPSC Success Story: मिट्टी का घर, तिरपाल की छत… किसान का बेटा...

UPSC Success Story: मिट्टी का घर, तिरपाल की छत… किसान का बेटा बना UPSC टॉपर, पवन कुमार ने रचा इतिहास

UPSC Success Story: IAS अफसर बनने का सपना सिर्फ बड़े शहरों या अमीर परिवारों तक सीमित नहीं है। बुलंदशहर के एक छोटे कस्बे से आए पवन कुमार ने मिट्टी के घर और तिरपाल की छत के नीचे से UPSC परीक्षा में 239वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया।

24-Apr-2025 02:47 PM

By First Bihar

UPSC Success Story:  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक छोटे से कस्बे से निकलकर पवन कुमार ने वह कर दिखाया जो लाखों युवाओं का सपना होता है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में उन्होंने 239वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह सफर आसान नहीं था| मिट्टी के घर, तिरपाल की छत और पुराने मोबाइल फोन से पढ़ाई कर पवन ने IAS बनने तक का कठिन रास्ता तय किया।


पवन कुमार का बचपन बेहद गरीबी और अभाव में बीता। उनके पिता मुकेश कुमार एक मेहनती किसान हैं, जिनकी आमदनी से घर का गुज़ारा मुश्किल से चलता था। पवन का घर कच्चा था, जिसमें तिरपाल की छत लगी थी और बरसात में टपकती छत के नीचे भी उन्होंने हार नहीं मानी। पढ़ाई के प्रति उनका समर्पण शुरू से ही अडिग था।


पढ़ाई की शुरुआत बुलंदशहर के नवोदय विद्यालय से हुई, जहां उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली जाकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। पवन बताते हैं कि उन्होंने ज्यादातर समय पुराने मोबाइल फोन में नोट्स पढ़कर तैयारी की, क्योंकि महंगे कोचिंग और संसाधन उनके पास नहीं थे। उनका फोकस और आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी।


आज पवन कुमार की सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं| ये कहानी बताती है कि अगर जज़्बा सच्चा हो, तो तिरपाल की छत के नीचे से भी UPSC का ताज पाया जा सकता है।