ब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक मातम में बदली खुशी: बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भाई की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक समेत नहर में गिरा युवक बिहार में 5 लोगों की संदिग्ध मौत..जहरीली शराब पीने की चर्चा ! बिना PM रिपोर्ट के ही सहायक एक्साइज कमिश्नर ने दिया गजब का जवाब- 'कुत्ता' काटने से मरे हैं लोग... BIHAR NEWS: बिहार में अब बिना जमीन रसीद के भी मिलेगा बिजली कनेक्शन, बस करना होगा यह काम, जानिए नया नियम और पूरी प्रक्रिया BIHAR CRIME NEWS: बम की धमकियों से नहीं थमेगा न्याय: पटना सिविल कोर्ट में रोज सर्च अभियान, आरोपियों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित Bihar politics : विधान परिषद में राजद MLC ने जेडीयू मंत्री को कहा - फेक है आपकी डिग्री ..., खूब हुआ हंगामा; जानिए फिर मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar News : पैक्स अध्यक्षों से रिश्वत, अधिकारी ने खुद लिखा सच! बिहार विधान परिषद में राजद MLC सुनील सिंह ने खोली सरकार की पोल, सभापति भी हैरान Bihar Assembly : 2013 से अब तक नहीं हुआ काम, HAM के विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब PATNA METRO UPDATE: पटना में भी दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगी मेट्रो ट्रेनें, इस माह तक शुरू होने की उम्मीद, जानिए पूरी अपडेट Bihar News : 'हुजुर यह सरकार के सामर्थ का हनन है ....', मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की बात नहीं मान रहे अधिकारी, BJP विधायक ने सरकार पर उठाया सवाल; नियमावली लेकर पहुंचे सदन

Vacancy 2025: शिक्षकों के लिए आई बड़ी बहाली, 10वीं पास से पीजी तक के लिए मौका! जानिए क्या है योग्यता

Vacancy 2025: शिक्षक बहाली को लेकर न सिर्फ बिहार बल्कि कई अन्य जगहों पर भी बहाली निकाली गई है। इसके तहत युवाओं को बड़े पैमाने पर फायदा भी मिल रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS)

Vacancy 2025: शिक्षकों के लिए आई बड़ी बहाली, 10वीं पास से पीजी तक के लिए मौका! जानिए क्या है योग्यता

20-Sep-2025 04:52 PM

By First Bihar

Vacancy 2025:  यदि आपकी भी इक्छा टीचर बनने का है और आप इसकी तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ीं एक अहम जानकारी देने वाले हैं। जिसे जानकार आप भी खुश हो जाएंगे और उसके बाद अपनी तैयारियों को नया रंग भी देना शुरू कर देंगे। तो चलिए हम आपको यह बतलाते हैं कि टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए पूरी अपडेट क्या है ?


दरअसल, शिक्षक बहाली को लेकर न सिर्फ बिहार बल्कि कई अन्य जगहों पर भी बहाली निकाली गई है। इसके तहत युवाओं को बड़े पैमाने पर फायदा भी मिल रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) ने शिक्षण और गैर-शिक्षण के सात हजार से अधिक पदों के लिए नोटिफिकशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार EMRS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर, 2025 निर्धारित है। 


बताया जा रहा है कि शैक्षिक संस्थानों और स्वास्थ्य सेवा में विभिन्न पदों के लिए आवश्यक योग्यताएँ अलग-अलग हैं। प्रिंसिपल बनने के लिए पीजी डिग्री और बी.एड अनिवार्य है, जबकि स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) को अपने संबंधित विषय में पीजी डिग्री के साथ बी.एड होना चाहिए। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के लिए संबंधित विषय में स्नातक और बी.एड आवश्यक है। महिला स्टाफ नर्स के लिए बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।


अन्य पदों में छात्रावास वार्डन के लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री, लेखाकार के लिए वाणिज्य में स्नातक डिग्री, और जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। लैब अटेंडेंट बनने के लिए कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही लैब तकनीक में डिप्लोमा या विज्ञान विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इन योग्यताओं के आधार पर ही संबंधित पदों के लिए चयन किया जाता है।


विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित है। जैसे- प्रधानाचार्य के लिए 50 वर्ष, पीजीटी शिक्षक के लिए 40 वर्ष, टीजीटी शिक्षक और छात्रावास वार्डन के लिए 35 वर्ष, महिला स्टाफ नर्स के लिए 35 वर्ष, और लेखाकार, लैब अटेंडेंट तथा जूनियर सचिवालय सहायक के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट नियमानुसार लागू होगी।


इधर,इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  nests.tribal.gov.in पर विजिट करें। अब “New Registration” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें और एक यूजर आईडी/पासवर्ड बनाएं। रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, अनुभव और अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही भरें। जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, प्रमाणपत्र आदि अपलोड करें। यदि आवेदन शुल्क है तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसकी प्रिंट/पीडीएफ सुरक्षित कर लें।