ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / career / 26 साल बेमिसाल: धूमधाम से मनाया गया गोल संस्थान का 26वां वार्षिकोत्सव

26 साल बेमिसाल: धूमधाम से मनाया गया गोल संस्थान का 26वां वार्षिकोत्सव

18-Aug-2023 09:00 PM

By First Bihar

PATNA: गोल संस्थान ने शुक्रवार को अपना 26वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। आज से 26 वर्ष पूर्व 1997 में गोल संस्थान की नींव रखी गई थी। 26 वर्षों के इस सफर में गोल ने 2 लाख से ज्यादा लोगों में अपनी पहुंच बनायी है। 16 हजार से ज्यादा की संख्या में संस्थान से पढ़ कर डॉक्टर बनकर अपनी सेवाएं देश और विदेशों में दे रहें हैं।


गोल संस्थान के फाउण्डर एम.डी. बिपीन सिंह ने बताया कि इतने वर्षों के सफर में कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बधाई देते हुए इसका श्रेय सभी शिक्षकों, मैनेजमेंट तथा संस्थान से जुड़े तमाम लोगों को दिया। वहीं संस्थान के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा संस्थान ने पिछले 26 वर्षों में एथीकली और मौरली काम किया है। ईमानदारी और विश्वास के साथ अंत तक सफल छात्रों के रिजल्ट को पब्लिश किया गया है और आगे भी इस परंपरा को कायम रखने हेतु संस्थान प्रतिबद्ध है।


गोल के रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट हेड आनन्द वत्स ने बताया कि संस्थान अपनी पूर्ण जवावदेही के साथ नये सत्र में काम कर रहा है और आने वाले वर्षों में भी इस जबाबदेही को निभाने हेतु कटिबद्ध है।गोल के 26वें वार्षिंकोत्सव पर संस्थान के तरफ से केक काटकर मनाया गया जिसमें आगे आने वाले वर्षों में संस्थान का विस्तार के बारे में चर्चा कि गई। इस अवसर पर संस्थान के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें गौरव प्रकाश, गौरव सिंह, विनित सिंह, निरोज सिंह, संजय, निकेत, भूषण आदि मौजूद रहे।