Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
09-Apr-2025 06:49 PM
By First Bihar
CHO Vacancy in Bihar 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है। राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर नई वैकेंसी की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इच्छुक उम्मीदवार 5 मई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई 2025 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए shs.bihar.gov.in वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।
विभिन्न वर्गों के लिए पदों का निर्धारण किया गया है, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए 979 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 245, अनुसूचित जाति के लिए 1243, अनुसूचित जनजाति के लिए 55, अति पिछड़ा वर्ग के लिए 1170, पिछड़ा वर्ग के लिए 640 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 168 पद शामिल हैं। कुल मिलाकर इस भर्ती में 4500 पद भरे जाएंगे। आरक्षण से जुड़े नियमों के अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है।
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट (CCH) और इंडियन नर्सिंग काउंसिल या राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी आवश्यक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी।