Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
15-Feb-2025 09:53 AM
By First Bihar
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस साल 8000 से ज्यादा स्कूलों के करीब 44 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है। परीक्षा 15 फरवरी 2025 यानी की आज से शुरू हो रही है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान छात्रों और अभिभावकों के मन में कई सवाल उठ सकते हैं। आइए, कुछ आम सवालों के जवाब जानते हैं।
1. परीक्षा के दौरान पेपर लीक की अफवाह आने पर क्या करें?
CBSE की परीक्षा प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। यदि किसी प्रकार की पेपर लीक की अफवाह सुनने को मिले, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत CBSE अधिकारियों को सूचित करें। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाती है।
2. क्या CBSE दिव्यांग छात्रों के लिए कोई विशेष सुविधा प्रदान करता है?
हां, CBSE दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करता है। इनमें अतिरिक्त समय, सहायक लेखक (scribe) की सुविधा, कंप्यूटर या लैपटॉप के उपयोग की अनुमति और प्रश्न पत्र का बड़ा फॉन्ट आदि शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर विजिट करें।
3. क्या हिंदी में उत्तर लिखने पर नंबर कम मिलते हैं?
नहीं, CBSE बोर्ड में छात्र हिंदी या अंग्रेजी, किसी भी भाषा में अपने उत्तर लिख सकते हैं। भाषा का मार्क्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि उत्तर की गुणवत्ता और सामग्री को ध्यान में रखते हुए अंक दिए जाते हैं।
4. अगर गलती से उत्तर गलत लिख दिया तो क्या सुधार संभव है?
नहीं, एक बार आंसर शीट जमा करने के बाद उसमें कोई भी संशोधन नहीं किया जा सकता है। इसलिए, कॉपी जमा करने से पहले अपने उत्तरों की अच्छी तरह से जांच कर लें।
5. क्या उत्तर उसी क्रम में लिखने जरूरी हैं, जैसे प्रश्न पत्र में दिए गए हैं?
नहीं, छात्र पहले उन प्रश्नों के उत्तर लिख सकते हैं जो उन्हें अच्छी तरह से आते हैं। हालांकि, प्रत्येक उत्तर के आगे सही प्रश्न संख्या लिखना अनिवार्य है ताकि मूल्यांकन में कोई समस्या न हो।
छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव
परीक्षा हॉल में समय से पहले पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।
उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें और जवाब स्पष्ट व क्रमबद्ध तरीके से लिखें।
उत्तर पत्रिका जमा करने से पहले उसे दोबारा जांचें।
सकारात्मक रहें और परीक्षा से पहले अच्छी नींद लें।
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले सभी छात्रों को हमारी शुभकामनाएं!