Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
13-May-2025 12:17 PM
By First Bihar
CBSE 12th Pass Percentage: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है और इस बार भी कई नए रिकॉर्ड बने हैं। कुल 17 लाख 4 हजार 367 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 16 लाख 92 हजार 794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 14 लाख 96 हजार 307 छात्र पास हुए हैं।
बता दे कि इस बार विजयवाड़ा रीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में टॉप किया है। यहां पास होने वालों का प्रतिशत 99.60% रहा। त्रिवेंद्रम 99.32% के साथ दूसरे और चेन्नई 97.39% के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा बेंगलुरु, दिल्ली वेस्ट और दिल्ली ईस्ट जैसे क्षेत्रों में भी 95% से अधिक छात्र पास हुए हैं।
बिहार के पटना रीजन को इस बार मिड-रेंज में रखा गया है। पटना रीजन का पास प्रतिशत 82.86% रहा, जो भुवनेश्वर, गुवाहाटी और देहरादून जैसे क्षेत्रों के लगभग बराबर है। हालांकि, प्रयागराज सबसे पीछे रहा, जहां पास प्रतिशत सिर्फ 79.53% दर्ज किया गया। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं और करीब 42 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था।
इस बार बोर्ड ने 'रिलेटिव ग्रेडिंग सिस्टम' भी लागू किया है, जिसका मकसद छात्रों पर पढ़ाई का तनाव कम करना और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा से बचाना है। अब ग्रेड फिक्स मार्क्स के आधार पर नहीं बल्कि बाकी छात्रों के प्रदर्शन के हिसाब से तय किए जाएंगे। फिलहाल 10वीं के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही घोषित किया जाएगा।