ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / career / BSSC ने जारी किया रिजल्ट, तृतीय वर्ग के लिए बहाली में मेंस के...

BSSC ने जारी किया रिजल्ट, तृतीय वर्ग के लिए बहाली में मेंस के अंदर 52784 सफल

27-Feb-2021 07:44 AM

PATNA : बीएसएससी तृतीय वर्ग के 13 हजार पदों पर बहाली के लिए ली गई मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा मेंस का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 52784 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 


बीएसएससी की तरफ से लिपिक, आशुलिपिक समेत तृतीय वर्ग के 13 हजार पदों पर बहाली के लिए परीक्षा ली जा रही है। मुख्य परीक्षा में कोटिवार न्यूनतम अहर्ता के आधार पर योग्य पर अभ्यर्थियों का रिजल्ट दिया गया है। अब सफल अभ्यर्थियों का टाइपिंग, शॉर्ट हैंड राइटिंग और फिजिकल समेत अलग-अलग पदों के लिए जांच होगी और उसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। बीपीएससी में अप्रैल के अंत तक फाइनल रिजल्ट जारी करने का लक्ष्य रखा है। इसके पहले प्रारंभिक परीक्षा में 63 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे। 


आयोग की वेबसाइट www.bssc.bih.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है आयोग की तरफ से कहा गया है कि मेरिट लिस्ट और पद विकल्प के अनुसार शारीरिक जांच वाले पदों के विरुद्ध 5 गुना अभ्यर्थियों की लिस्ट वेबसाइट पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी। टाइपिंग और शॉर्टहैंड की परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों की सूची अपलोड की जाएगी।