हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
24-Jun-2023 09:04 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एक ताजा अपडेट जारी किया गया। इस अपडेट में कहा गया है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले वैसे अभ्यर्थी जो सीटेट या B.Ed की परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो उनका एक मौका इस परीक्षा में शामिल होने का खत्म हो जाएगा। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने वाले एपीयरिंग अभ्यर्थियों को दिये गये तीन अवसर में से एक अवसर परीक्षा देने पर समाप्त हो जायेगा।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने वाले एपीयरिंग अभ्यर्थी के लिए बीपीएससी द्वारा एक सूचना जारी की गई है। इस सूचना में यह बताया गया है कि, यदि कोई अभ्यर्थी बीएड और सीटेट परीक्षा में फेल भी कर गये तो उनका तीन में से एक अवसर काउंट हो जायेगा। इस बात की जानकारी आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर दी है।
मालूम हो कि,बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्विट कर लिखा है कि - 31 अगस्त तक होने वाले बीएड और सीटेट परीक्षा में शामिल होने वाले एपीयरिंग अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। लेकिन, वे इस बात का ध्यान रखें कि शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए उनको दिये गये तीन अवसर में से एक अवसर इसके द्वारा समाप्त हो जायेगा, भले ही बीएड या सीटेट की परीक्षा में फेल होने की वजह से शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की मेधा सूची में शामिल करने से वंचित कर दिये गये हो।
जानकारी हो कि, शिक्षा विभाग द्वारा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके मुताबिक केंद्र की तरफ से जुलाई में होने जा रही सीटीइटी पेपर वन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इस वर्ष, कक्ष एक से पांच तक के लिए विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए होने वाली परीक्षा में इस शर्त के साथ शामिल हो सकते हैं कि बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से निर्धारित अंतिम तिथि तक उनका परीक्षा फल प्रकाशित हो जाये। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित का आवेदन अनुमान्य नहीं होगा।
इधर, इससे पहले शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ली जाने वाली परीक्षा की तिथि में भी बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 19 अगस्त, 20 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को होने वाली थी। लेकिन, अब यह परीक्षा 24 अगस्त और 25 अगस्त को शुरू होगी और अंत की दो तारीख 26 अगस्त और 27 अगस्त को पहले की तरह ही यह परीक्षा आयोजित की जायेगी।