ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / career / BIG BREAKING: बिहार में TET खत्म, अब CTET पास ही अब बन सकेंगे...

BIG BREAKING: बिहार में TET खत्म, अब CTET पास ही अब बन सकेंगे टीचर

14-Jun-2022 07:16 PM

PATNA: बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET अब आयोजित नहीं किया जाएगा। अब CTET पास ही शिक्षक बन सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर एक आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। पत्र के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इसकी सूचना दे दी गयी है। 


बता दें कि केंद्र सरकार CTET का आयोजन करता है और TET बिहार सरकार आयोजित करती है। TET यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर शिक्षको की बहाली होती थी लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह सिर्फ CTET के आधार पर ही बिहार में शिक्षकों की बहाली हो पाएगी। पहले दोनों परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाती थी। केंद्र और राज्य सरकार इस परीक्षा को अलग-अलग लेती थी। ऐसे में बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टीईटी अलग से कराने पर रोक लगा दी है। अब टीईटी बिहार सरकार आयोजित नहीं करेगी। 


बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं होने पर शिक्षक बनने के योग्य अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षा विभाग से इस बारे में जानकारी मांगी। शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पत्र लिखकर सरकार के फैसले की जानकारी दे दी। 


बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता आयोजित होती है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित करने की जरुरत महसूस नहीं हो रही है। इसलिए विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

news image