Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
11-Apr-2025 12:40 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों को अब तैरना सिखाया जाएगा। सरकार की ओर से 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को तैराकी की ट्रेनिंग दी जाएगी। ये ट्रेनिंग स्विमिंग पूल में दिया जाएगा, जिसके लिए स्विमिंग पूल भी तैयार किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है कि आपदा की परिस्थिति में ये खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की भी रक्षा कर सकें।
बता दें कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को तैराकी के ट्रेनिंग के लिए पटना के स्विमिंग पुलों में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। यह बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपी) और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलना है। पटना समेत अन्य जिन भी जिलों में स्विमिंग पूल हैं, उस जिले के बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण योग्य ट्रेनर के माध्यम से दिया जाना है। जानकारी के अनुसार इसी कड़ी में जिला और प्रखंड मुख्यालयों में स्विमिंग पूल भी बनाए जाएंगे।
वहीं, सबसे पहले जिला स्तर पर इसका निर्माण कराया जाएगा। बीईपी और प्राधिकरण के बीच इस तैराकी प्रशिक्षण को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ये सभी योजनाएं बनी हैं। स्कूलों में सुरक्षित शनिवार के संचालन को लेकर ही बीईपी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उदय कुमार उज्ज्वल की प्रतिनियुक्ति सप्ताह में कम से कम दो दिनों के लिए प्राधिकरण की गई है।
इस सम्बन्ध में पदाधिकारी का कहना है कि नदियों और तालाबों में अक्सर लोगों और बच्चों के डूबने की घटना सामने आती है। इस कारण नदियों और तलाबों को प्रशिक्षण के लिए नहीं चुना गया है। उक्त प्रशिक्षण का यह भी एक मकसद है कि तैराकी उन्हें आए।