BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
26-Sep-2025 09:54 AM
By First Bihar
Bihar Government Jobs: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य की राजनीति गर्म है, और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में कुल 10,327 नए पदों का सृजन किया है। इन सभी पदों पर जल्द ही बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि “हर घर में एक सरकारी नौकरी” सुनिश्चित की जाए, जो कि एनडीए का प्रमुख चुनावी वादा भी रहा है।
सरकार द्वारा जारी विभागवार सूची के अनुसार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सबसे अधिक 5,953 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा गृह विभाग में 3,568 पद, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में 106 पद, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में 143 पद, आपदा प्रबंधन विभाग में 87 पद, शिक्षा विभाग में 89 पद, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में 72 पद, वित्त विभाग में 12 पद, और कृषि विभाग में 293 पदों पर नियुक्ति होनी है।
सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशन में बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में कुल 10,327 नव पदों का सृजन किया गया है। इन सभी पदों पर शीघ्र ही सरकारी बहाली की जाएगी। एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि हर घर में एक सरकारी नौकरी हो, और इसी अभियान को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।"
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम केवल शुरुआत है। भविष्य में और भी विभागों में पद सृजित कर योग्य युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि अगले वर्ष तक राज्य में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इस घोषणा को चुनाव से पहले युवाओं के बीच सरकार की छवि मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
बिहार में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा रहा है, और इस तरह की घोषणाएं राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए आशा की किरण साबित हो सकती हैं। अब देखना यह होगा कि यह भर्ती प्रक्रिया कितनी पारदर्शिता और गति से पूरी होती है, और क्या यह युवाओं के भरोसे को जीत पाने में सफल हो पाती है या नहीं।