ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Bihar Government Job: बिहार में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा...

Bihar Government Job: बिहार में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस विभाग में इतने पदों पर निकली भर्ती

Bihar Government Job: बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के 1114 पदों पर भर्ती निकाली। इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

13-Dec-2025 02:49 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Government Job: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर (मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार btsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक चलेगी।


इस भर्ती में कुल 1114 पद भरे जाएंगे। जिसमें अनारक्षित-444, आर्थिक रूप से कमजोर-111, अनुसूचित जाति-179, अनुसूचित जनजाति-13, अति पिछड़ा वर्ग-200, पिछड़ा वर्ग-133 और पिछड़े वर्ग की 34 महिलाओं को मौका दिया जाएगा। 


उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास और मान्यता प्राप्त ITI संस्थान से ड्राफ्ट्समैन सिविल, सर्वेयर या प्लम्बर ट्रेड का एग्जाम पास होना आवश्यक है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुषों के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित महिलाओं के लिए 40 वर्ष, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए 40 वर्ष निर्धारित है। 


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। भर्ती प्रक्रिया में रुचि रखने वाले उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें।