ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / career / Bihar Board 10th Result: किसान की बेटी अंशु ने कर दिया कमाल, कठिन...

Bihar Board 10th Result: किसान की बेटी अंशु ने कर दिया कमाल, कठिन परिश्रम कर मैट्रिक परीक्षा में बन गई बिहार टॉपर

29-Mar-2025 02:21 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 8,05,392 छात्राएं और 7,52,685 छात्र शामिल थे। परीक्षा में 12,79,294 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। जिसमें 6,29,620 छात्र और 6,49,674 छात्राएं हैं। कुल 82.11 विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा में पास हुए हैं।


टॉपर्स की बात करें तो समस्तीपुर के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा साक्षी कुमारी ने 97.80 फीसदी यानी 489 अंक हासिल कर पूरे बिहार में टॉप किया है। वहीं फर्स्ट ऑपर में शामिल दो और विद्यार्थियों में भारतीय इंटर कॉलेज, पश्चिम चंपारण की छात्रा अंशु कुमारी ने 97.80 यानी 489 अंक हासिल किया है वहीं भोजपुर के अगियांव स्थित हाई स्कूल अगियांव बाजार के छात्र रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में टॉप किया है। तीनों को समान अंक मिले हैं।


बेतिया के नौतन स्थित भारतीय इंटर कॉलेज गहिरी की छात्रा अंशु कुमार ने बिहार टॉप किया हैं। किसान की बेटी अंशु ने 489 अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। अंशु कुमारी आगे चलकर नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है। अपने सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपनी बड़ी बहन पूजा कुमारी जो प्राइवेट शिक्षक है उसको देती है। अंशु की इस सफलता से उसके मां-पिता समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है।


बता दें कि मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप टेन में कुल 123 स्टूडेंट शामिल हैं।बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला स्थान पाने वाले छात्र को  2 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं दूसरा स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1.5 लाख रुपए जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। वहीं चौथा से 10वां स्थान वाले छात्र-छात्रा को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..