BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित
29-Mar-2025 11:42 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार में नतीजे घोषित किए हैं। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्षआनन्द किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। मैट्रिक की परीक्षा में कुल 82.11 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
स्टूडेंट्स BSEB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.matricresult2025.com और https://www.matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर या रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड इस साल भी सभी शिक्षा बोर्डों में सबसे पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। इस वर्ष, लगभग 15.85 लाख छात्र मैट्रिक की परीक्षा में उपस्थित हुए थे। बिहार बोर्ड 10वीं यानी मैट्रिक की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 1 लाख की जगह अब 2 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं दूसरा स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1.5 लाख रुपए जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। वहीं चौथा से 10वां स्थान वाले छात्र-छात्रा को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।
बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 15.85 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षा बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई, और परीक्षा के आयोजन में निष्पक्षता और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। बिहार बोर्ड ने इस बार भी विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा अनुभव प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए थे।