BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
15-Feb-2025 03:13 PM
By First Bihar
Best Engineering College in India: अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। देश भर में इसी रिजल्ट के आधार पर छात्रों का एडमिशन देश के एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) संस्थानों में होगा। तो अब आइए जानते हैं देश के उन बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों के बारे में, जहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं पड़ती।
सबसे पहले इस लिस्ट में नाम आता है कि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस को बिट्स पिलानी कहा जाता है। यहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को जेईई की परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं होती बल्कि यह कॉलेज बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT) लेता है और उसी के आधार पर यहां छात्रों को एडमिशन मिलता है।
महाराष्ट्र के पुणे में स्थित इस प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज की गिनती देश के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में होती है। यहां भी बीटेक में ए़डमिशन के लिए जेईई पास करने की जरूरत नहीं होती। यह कॉलेज भी अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट लेता है, जिसे महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा यहां डायरेक्ट कोटा के जरिए भी छात्रों को एडमिशन दिया जाता है।
अगर आप बिना जेईई पास किए अच्छे कॉलेज से बीटेक करना चाहते हैं तो इसके लिए तमिलनाडु का वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बेस्ट है। यह कॉलेज एक एंट्रेंस टेस्ट लेता है, जिसे वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (VITEEE) के नाम से जाना जाता है। इस कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और बायो टेक्नोलॉजी आदि सब्जेक्ट में बीटेक कर सकते हैं.
यह कॉलेज भी तमिलनाडु में स्थित है। यहां बीटेक में एडमिशन के लिए छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना होता है, जिसका आयोजन कॉलेज खुद करता है। उसके बाद मेरिट के आधार पर छात्रों को एडमिशन दिया जाता है। यहां केमिकल इंजीनियरिंग से लेकर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, जेनेटिक इंजीनियरिंग और डेटा इंजीनियरिंग आदि सब्जेक्ट से बीटेक कर सकते हैं.
इधर, कर्नाटक में स्थित इस कॉलेज में भी बीटेक में छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन मिलता है। इसे मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट के नाम से जाना जाता है। यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से लेकर डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग आदि में बीटेक किया जा सकता है।